बन्ना गुप्ता फैन्स क्लब द्वारा निःशुल्क पेंशन शिविर
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के फैन्स क्लब द्वारा निरंतर पेंशन योजना शिविर लगाया जा रहा है।
जिसके अंतर्गत आज बिस्टुपुर गुरूद्वारा के समीप मईया सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन योजना, एवं विधवा पेंशन योजना का शिविर बन्ना गुप्ता फैन्स क्लब के अध्यक्ष श्री अनिल सिंह के अध्यक्षता में लगाया गया।
इस क्रम में बिस्टुपुर गुरुद्वारा कमिटी के सिख संगत द्वारा अध्यक्ष अनिल सिंह जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया एव बन्ना गुप्ता फैन्स क्लब के सदस्य श्री मनोज जी,मनीष जी, सरदार गुरुचरण सिंह, कृपाल सिंह, महिंदर, अखिलेश, जाफर, विजय, एवं संजीव मिश्रा को इस नेक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।
झारखंड आज तक
राकेश सिंह
रिपोर्टर