भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह में मांनगों के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया जिसमें प्रमुख रूप से

भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह में मांनगों के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया जिसमें प्रमुख रूप से कुंवर सिंह रोड ,खन का, डिमना बस्ती, शंको साईं, देखा गया की अधिकतर क्षेत्रो में पोल लाइट खराब पड़ी हुई है, चौराहा क्षेत्र है वहां पर लाइट रात्रि काल में अवश्य जलनी चाहिए लेकिन झारखंड सरकार एवं इस क्षेत्र के मंत्री के असफलता के चलते इस क्षेत्र की जनता समस्याओं से जूझ रही है, लोगों का कहना है की मांनगो  क्षेत्र में लगभग 3000 के आसपास पोल लाइट खराब पड़ी हुई है मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति होती है। देवेंद्र सिंह ने कहा कि मानगो नगर निगम के प्रशासक से मिलकर इन समस्याओं के निदान हेतु बात किया जाएगा। देवेंद्र सिंह ने कहां की श्री रघुवर दास की सरकार के कार्यकाल में अधिकतर क्षेत्रों में 440 वोल्ट  बिजली के नंगे तार थे उन सभी का केबलिंग तो हो गया लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार आई 440 एवं 11000 वोल्ट के तारों के केबलिंग का कार्य बंद हो गया, झारखंड सरकार के अधिकारी कहते है कि पैसा नहीं है, देवेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस सरकार झारखंड में रहेगी विकास के कार्य ऐसे ही और बाधित होते रहेंगे। भाजपा डबल इंजन की सरकार आएगी विकास की गति में तीव्रता पकड़ेगी ।



झारखंड आज तक
   आप की आवाज

Post a Comment

Previous Post Next Post