जमशेदपुर, कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के अंदर तीन मामले ऐसे सामने आए हैं, जो शर्मसार करने वाला है।

जमशेदपुर, कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के अंदर तीन मामले ऐसे सामने आए हैं, जो शर्मसार करने वाला है।

 पिछले गुरुवार को प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची एक महिला 27 घंटे तक गायनिक विभाग के बाहर फर्श पर पड़ी रही। इलाज के अभाव में पेट में ही उसके बच्चे की मौत हो गई थी।
 वहीं शनिवार को ऑक्सीजन सिलेंडर गिरने से इमरजेंसी में भर्ती एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अब रविवार को फिर एक मामला सामने आया है। प्रसव के लिए पहुंची एक महिला को पिछले 72 घंटे से बेड नहीं मिला, जिसके कारण पेट में मृत बच्चे को लेकर वह फर्श पर पड़ी रही।

 रविवार की सुबह में जब महिला को तेज दर्द उठा, तो परिजनों ने भाजपा नेता विमल बैठा से गुहार लगाई।

 गौरतलब है कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने इन मामले को गंभीरता पूर्वक स्वत:संज्ञान लेते हुए  एमजीएम अस्पताल में 27 घंटे तक गायनिक विभाग के फर्श पर पड़ी महिला के मामले में 2 सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है।

झारखंड आज तक आप की आवाज

Post a Comment

Previous Post Next Post