*एनसीए कंप्यूटर एजुकेशन संस्थान घाटशिला मे शिक्षक दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया.मुख्य अतिथि के रूप मे जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थे.श्रीमती मुर्मू ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया.समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती मुर्मू ने कहा कि बदलते दौर मे शिक्षकों की भूमिका बदल गई है.तकनीक के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है.शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है.गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही विकसित भारत का निर्माण संभव है.डॉ सर्वपल्ली संकल्प और प्रेरणा के श्रोत है.इस अवसर पर संस्थान के सफल छात्रों के बीच प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया.उन्होंने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग व समर्थन का भरोसा दिया.कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक दुलाल कांत महतो, समाजसेवी गीता मुर्मू,भास्कर पाल, ओम महतो,आनंद गोराई, राजा कर्मकार, करण महतो,मुखिया फागु सोरेन, दुर्गा दंडपात समेत अनेक छात्र छात्राएँ व अभिभावक उपस्थित थे.*
झारखंड आज तक की रिपोर्ट