भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह ने आज जमशेदपुर सोनारी के चंद्र ज्योति नगर का दौरा किया वहां के लोगों ने बताया कि विगत 7 महीना पहले छोटा पुलिया बनाने के लिए ठेकेदार ने खुदाई किया, आधा पुलिया बनाकर अपना काम बंद कर दिया, ठेकेदार का कहना है कि सरकार पैसा नहीं दे रही है इसलिए काम बंद कर दिए। पिछली रात चुकी वहां हमेशा अंधेरा रहता है जबकि मेन रोड है वहां एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित उस गड्ढे में गिर गया काफी छोटे लगे लगी, स्थानीय लोगों ने उसे एवं उसके मोटरसाइकिल को निकाल कर घायल व्यक्ति का इलाज कराया। वहां के स्थानीय वासी नवल तिवारी का कहना था कि काम अधूरा रहने के चलते इस गड्ढे में अब तक एक दर्जन लोग गिर कर घायल हुए हैं। स्थानी लोगो का कहना है कि मंत्री बन्ना गुप्ता के यहां गए केवल आश्वासन मिला, जमशेदपुर नोटिफाई एरिया कमेटी के पदाधिकारी से तीन बार मिले लेकिन यह काम अधूरा ही रह गया। यहां चुकी स्ट्रीट लाइट भी नहीं है चौराहा रोड है, हर दूसरे दिन व्यक्ति गिर रहा है और घायल हो रहा है। देवेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार बिगत 3 महीने से सड़क, नाली, पानी, स्वास्थ इत्यादि पर जो पैसे खर्च करती थी वह सभी पैसे अब मैया योजना में डाल दिया है ताकि चुनावी लाभ ले सके। यह सरकार घोटाले की सरकार है, लुटेरों की सरकार है, झूठ बोलने वालों की सरकार है कागज में विकास के कार्य हो रहे हैं यहां के सत्ताधारी विधायक केवल कट मनी कमाने में लगे हैं, जनता का सुधि लेने वाले नहीं है, यदि एक सप्ताह के अंदर उस गड्ढे को नहीं भरा गया तो हम सभी मिलकर जमशेदपुर नोटिफाई एरिया कमेटी में तालाबंदी एवं घेराव करेंगे ।
झारखंड आज तक की रिपोर्ट