जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने घाटशिला के ग्रामीण क्षेत्र मे विभिन्न गणेश पूजा पंडालो का दौरा किया.दामपाड़ा सार्वजनिन गणेश पूजा कमेटी हुल्लूँग और आदिम जनजाति

*जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने घाटशिला के ग्रामीण क्षेत्र मे विभिन्न गणेश पूजा पंडालो का दौरा किया.दामपाड़ा सार्वजनिन गणेश पूजा कमेटी हुल्लूँग और आदिम जनजाति क्लब केंन्दोपोषी मे भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ गणेश पूजा मनाया गया.जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने हुल्लूँग मे विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की.इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया.इससे पहले समिति के सदस्यों द्वारा जिला परिषद सदस्य का भव्य स्वागत किया गया.हुल्लूँग मे 2005 से गणेश पूजा प्रारम्भ की गई थी.मौके पर कमल दास, प्रवीर दास, पोलटू दास,सारती दास, विश्वनाथ दास, दिलू कालिंदी, सहदेव दास, वासु दास, समीर दास, जयदेव दास, देव मन्ना, बाबु दास, आकाश गोराई समेत अनेक लोग उपस्थित थे.वहीं आदिम जनजाति क्लब केंन्दोपोषी मे भी धूमधाम से गणेश पूजा का आयोजन किया गया.जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने 2002 से गणेश पूजा के सफल आयोजन के लिए कमेटी की सराहना की.उन्होने मत्था टेक कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की.मौके पर श्रीमती मुर्मू ने कहा कि एक भारतीय स्त्री के लिए गणेश उत्सव का सदियों से महत्व रहा है.गणपति स्त्री के सुख संसार का सूत्रधार है. भगवान गणेश माँ के लिए अदम्य समर्पण का भाव है. इस मौके पर राजकुमार पातर, भादो मांडी, कन्हाई लाल पातर, केरानी पातर, राम मांडी, सागर पातर, निताई पातर समेत अनेक लोग उपस्थित थे.*
झारखंड आज तक आप की आवाज

Post a Comment

Previous Post Next Post