पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे जी के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी का जमशेदपुर नगरागमन पर आदित्यपुर खरकाई पुल से बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय होते हुए माईकल जान आडिटोरियम तक भव्य स्वागत किया गया । भारी बारिश में भी कार्यकर्ताओं का सड़क पर जोश के साथ डटे रहना जिला कांग्रेस के मजबूत नेतृत्व का परिचायक रहा । हां कुछ डीलर और गीदर स्टेजलोभी नेताओं ने माईकल जान हाॅल को अपने भाड़े के टट्टुओं से भड़कर राजनीति का निम्नस्तरीय दर्शन भी करवाया । कुल मिलाकर एक राजनीतिक दल के ओज , जोश , कुशल नेतृत्व के साथ-साथ उछृंखलता सबका एक साथ साक्षात् अनुभव किया ।
पुरे कार्यक्रम को कुशलतापूर्वक साहसिक ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे जी को बहुत बहुत बधाई!
झारखंड आज तक
मनोज शर्मा
रिपोर्टर