जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर घाटशिला विधानसभा के विभिन्न पंडालो का दौरा किया.दामपाड़ा क्षेत्र के बाँकी गाँव मे आदिम कमार समाज के द्वारा वृहत स्तर पर विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र मे सुख शांति व समृद्धि की कामना की.उसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का बितरण किया गया.बाँकी पंचायत के मुखिया फागु सोरेन ने भी बिस्वाकर्मा पूजा के मौके पर विधिवत पूजा अर्चना कराये . पूजा देखने के लिए दूर दराज से ग्रामीण पहुँच रहे थे.इस मौके पर गुरूपदो कर्मकार, लखन कर्मकार,रतन कर्मकार, मिटून कर्मकार,अमर कर्मकार, घोनो कर्मकार,प्रकाश कर्मकार, अजय कर्मकार,उपेन कर्मकार, बाबूलाल कर्मकार समेत अनेक लोग उपस्थित थे.
झारखंड आज तक