जमशेदपुर, सरयू राय के खाद्य मंत्री रहते हुए आहार पत्रिका और अन्य दो मामलों में घोटाला किया जाने को लेकर एक बार फिर बन्ना गुप्ता और विधायक सरयू राय के बीच वाक युद्ध शुरू हो गया है एक ओर जहां सरयू राय के खिलाफ गुमला में उनके खिलाफ मनोज सिंह नामक व्यक्ति द्वारा मामला दर्ज किया गया वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता डॉक्टर अजय कुमार भी सरयू राय से कई सवाल करते हुए उन्हें घेरने से पीछे नहीं हटे । इसे लेकर तीनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को अपनी बात रखी ।वहीं बन्ना गुप्ता ने सरयू राय पर आरोप लगाते हुए कहा कि आहार पत्रिका और ग्राम्या संस्था के द्वारा करोड़ों का घोटाला किया है जिसे लेकर ही उन पर मामला दर्ज किया जा रहा है उन्होंने इतना तक कह दिया की अहंकारी प्रवृति के सरयू राय को कॉफिडेंस के साथ झूठ बोलकर गुमराह करने की आदत है. इसी बल पे वे नब्बे के दशक से झारखंड की धरती पर सफेद पॉश बनकर ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं. वे कहते हैं कि उनके ऊपर पांच मुकदमे दायर किए जा चुके हैं, जिनपर कुछ कारवाई नहीं हुई और वे बेदाग हैं. तो फिर वे उन पांचों मुकदमों की कांड संख्या, विषय और वर्तमान स्टेटस जारी क्यूं नहीं करते.। इस आरोप के जवाब में सरयू राय ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताएं कि खाली कारतूस को दोबारा चलाने का प्रयास बन्ना कर रहे हैं इनका कहना था कि एक ही मामले को लेकर पिछले 4 साल में चार बार मामला दर्ज कराया है लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे बौखला कर बन्ना गुप्ता मनोज सिंह नाम के व्यक्ति के माध्यम से एक बार फिर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है उनके कार्यकाल में जो भी कार्य हुए हैं उसमें ₹1 का भी ना सरकार को नुकसान हुआ है और ना ही किसी प्रकार का घोटाला हुआ है जबकि मनगढ़ंत बातें कर उनके खिलाफ पांचवी बार मामला दर्ज कराया गया इसे लेकर उन्होंने यह भी कहा के ये सब बन्ना गुप्ता के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए प्रोत्साहन राशि घोटाला और नियुक्ति घोटाला से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का बाते की जा रही है, अगर उनके खिलाफ आहार पुस्तिका और ग्राम्या संस्था के घोटाले के कोई भी तथ्य उनके समक्ष है तो पूरे तथ्य के साथ सार्वजनिक करें लेकिन ऐसे वह नहीं कर रहे हैं। इधर इन दोनों के वाक युद्ध में कांग्रेस के डॉक्टर अजय कुमार भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसी मामले के प्रति घेरते हुए कहा एक और जहां बीजेपी में रहते हुए रघुवर दास चॉकलेट खाकर हाथी उड़ा रहे थे उस समय सरयू राय अपने विभाग के पत्रिका और संस्था के माध्यम से घोटाले पर हाथ साफ कर रहे थे ऐसे में एक प्रश्न उठता है की छोटी सी छोटी कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जाती है तो उनके इस आहार पत्रिका जो किसी ने नहीं देखा उसका टेंडर क्यों नहीं किया गया, बिना टेंडर के ही करोड़ों का पत्रिका प्रकाशित कर देने की बात कही जा रही है ऐसे में सरयू राय को पूरे घोटाले को लेकर वह स्पष्टीकरण देते हुए तथ्य प्रस्तुत करना चाहिए।

जमशेदपुर, सरयू राय के खाद्य मंत्री रहते हुए आहार पत्रिका और अन्य दो मामलों में घोटाला किया जाने को लेकर एक बार फिर बन्ना गुप्ता और विधायक सरयू राय के बीच वाक युद्ध शुरू हो गया है एक ओर जहां सरयू राय के खिलाफ गुमला में उनके खिलाफ मनोज सिंह नामक व्यक्ति द्वारा मामला दर्ज किया गया वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता डॉक्टर अजय कुमार भी सरयू राय से कई सवाल करते हुए उन्हें घेरने से पीछे नहीं हटे । इसे लेकर तीनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को अपनी बात रखी ।वहीं बन्ना गुप्ता ने सरयू राय पर आरोप लगाते हुए कहा कि आहार पत्रिका और ग्राम्या संस्था के द्वारा करोड़ों का घोटाला किया है जिसे लेकर ही उन पर मामला दर्ज किया जा रहा है उन्होंने इतना तक कह दिया की अहंकारी प्रवृति के सरयू राय को कॉफिडेंस के साथ झूठ बोलकर गुमराह करने की आदत है. इसी बल पे वे नब्बे के दशक से झारखंड की धरती पर सफेद पॉश बनकर ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं. वे कहते हैं कि उनके ऊपर पांच मुकदमे दायर किए जा चुके हैं, जिनपर कुछ कारवाई नहीं हुई और वे बेदाग हैं. तो फिर वे उन पांचों मुकदमों की कांड संख्या, विषय और वर्तमान स्टेटस जारी क्यूं नहीं करते.।
 
इस आरोप के जवाब में सरयू राय ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताएं कि खाली कारतूस को दोबारा चलाने का प्रयास बन्ना कर रहे हैं इनका कहना था कि एक ही मामले को लेकर पिछले 4 साल में चार बार मामला दर्ज कराया है लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे बौखला कर बन्ना गुप्ता मनोज सिंह नाम के व्यक्ति के माध्यम से एक बार फिर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है उनके कार्यकाल में जो भी कार्य हुए हैं उसमें ₹1 का भी ना सरकार को नुकसान हुआ है और ना ही किसी प्रकार का घोटाला हुआ है जबकि मनगढ़ंत बातें कर उनके खिलाफ पांचवी बार मामला दर्ज कराया गया इसे लेकर उन्होंने यह भी कहा के ये सब बन्ना गुप्ता के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए प्रोत्साहन राशि घोटाला और नियुक्ति घोटाला से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का बाते की जा रही है, अगर उनके खिलाफ आहार पुस्तिका और ग्राम्या संस्था के घोटाले के कोई भी तथ्य उनके समक्ष है तो पूरे तथ्य के साथ सार्वजनिक करें लेकिन ऐसे वह नहीं कर रहे हैं।

 इधर इन दोनों के वाक युद्ध में कांग्रेस के डॉक्टर अजय कुमार भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसी मामले के प्रति घेरते हुए कहा एक और जहां बीजेपी में रहते हुए रघुवर दास चॉकलेट खाकर हाथी उड़ा रहे थे उस समय सरयू राय अपने विभाग के पत्रिका और संस्था के माध्यम से घोटाले पर हाथ साफ कर रहे थे ऐसे में एक प्रश्न उठता है की छोटी सी छोटी कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जाती है तो उनके इस आहार पत्रिका जो किसी ने नहीं देखा उसका टेंडर क्यों नहीं किया गया, बिना टेंडर के ही करोड़ों का पत्रिका प्रकाशित कर देने की बात कही जा रही है ऐसे में सरयू राय को पूरे घोटाले को लेकर वह स्पष्टीकरण देते हुए तथ्य प्रस्तुत करना चाहिए।
झारखंड आज तक की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post