घाटशिला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सह घाटशिला लैम्पस के पूर्व अध्यक्ष कुनाराम मुर्मू की चौथी पुण्यतिथि 13 सितंबर को मनायी जाएगी. सभी कार्यक्रम उनके चेंगजोड़ा स्थित पैतृक गाँव मे आयोजित होंगी.दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा.जानकारी हो कि स्व. मुर्मू घाटशिला विधानसभा मे भाजपा के संस्थापक सदस्य थे वहीं घाटशिला लैम्पस के संस्थापक अध्यक्ष होने के साथ ही तीस साल तक आजीवन इस पद पर रहे.इसके आलावा स्व. मुर्मू माझी परगना माहाल के प्रखंड अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष के रूप मे स्थानीय स्वशासन व्यवस्था की मजबूती के लिए कई वर्षों तक कार्य किये.आयोजन समिति के सदस्यों ने इसके लिए आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है.
झारखंड आज तक आप की आवाज