मुख्यमंत्री Hemant Soren ने अनुबंध आधारित 365 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (CHO) को सौंपा नियुक्ति पत्र। मुख्यमंत्री ने सभी को नई शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा पशु चिकित्सकों, चिकित्सा पदाधिकारियों, लैब असिस्टेंट, पहली बार फॉरेंसिक लैब के लिए साइंटिस्ट की नियुक्ति, आयुष चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों समेत ए ग्रेड नर्स की भी नियुक्ति हुई है। सरकार की प्राथमिकता मानव संसाधन बढ़ा कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। दो वर्ष कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद लगातार चुनौतियों भरे वक्त में भी कृषि पदाधिकारी, हॉर्टिकल्चर में पदाधिकारी, पंचायत समिति सचिव, लिपिक, लेखा पदाधिकारी, टीचर, जूनियर इंजीनियर, सहायक इंजीनियर की नियुक्ति की है और कई नियुक्तियां प्रक्रिया के अंतर्गत हैं। आप लोगों की भूमिका लोगों के स्वास्थ्य को लेकर बहुत बड़ी है। आप लोग ऐसी जगह रहेंगे, जहां आपके समक्ष ऐसे लोग भी आएंगे जो शायद अपनी बीमारी के बारे में भी ठीक से नहीं बता पाएंगे। आपको उसके लिए अपने आप को तैयार रखना होगा कि आप उनका उपचार कैसे करेंगे। मुझे लगता है कि जिस तरह से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार ने कार्य योजना बनाई है, उससे बहुत जल्द राज्य में सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था स्थापित किया जा सकेेगा, ताकि यहां से किसी को इलाज के लिए अन्य राज्य जाने की जरूरत ना पड़े।
झारखंड आज तक
मनोज शर्मा
रिपोर्टर