पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने बासाडेरा एवं डाईनमारी ग्राम में ग्रामीणों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना।
घाटशिला प्रखंड अंतर्गत बासाडेरा एवं डाईनमारी ग्राम में ग्रामीणों ने पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू से मुलाकात की और उन्हें बताया कि कालचीति पंचायत के बूथ संख्या 92 का स्थान राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बासाडेरा में है। पिछले लोकसभा चुनाव 2024 में प्रशासन की ओर से दुर्गम क्षेत्र बोल कर बूथ का स्थान परिवर्तन करके राजकीय मध्य विद्यालय हीरागंज में कर दिया गया है, जो कि बासाडेरा एवं डाईनमारी ग्राम से 8-10 किलोमीटर दूर है। इससे ग्राम के वृद्ध एवं बुजर्गो को मतदान करने में असमर्थ हैं।
पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने ग्रामीणों की समस्या को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि वे जल्द ही अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन देंगे और ग्रामीणों की समस्या का समाधान करेंगे।
उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार हर नागरिक का है और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर कोई अपने मत का प्रयोग कर सके।
इस बैठक में ग्राम प्रधान गौर सिंह,धनश्याम बानरा,मुकुंद सिंह,लक्ष्मण हेंब्रम,गंगाराम बानरा,कृष्ण सिंह,बुद्धेश्वर सिंह,गोपाल महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे और उन्होंने अपनी समस्याओं को पूर्व विधायक के सामने रखा।
झारखंड आज तक
संतोष शर्मा
रिपोर्टर