बहरागोड़ा (Subham Rana): बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के आज सायं कालीन बेला में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बहरागोड़ा के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, बहरागोड़ा के तत्वावधान से अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया । इस अवसर पर जमशेदपुर विभाग के विभाग कार्यवाह श्रीमान मनोज कुमार गिरि जी, विभाग के सामाजिक सद्भाव प्रमुख श्रीमान भवेश पातर जी, बहरागोड़ा खंड के खंड कार्यवाह श्रीमान हरिहर माईति जी, श्रीमान अशोक कुमार नायेक जी, श्रीमान पार्थसारथी साव जी, श्रीमान वासुदेव प्रधान जी, श्रीमान कृष्णा मुर्मू जी, श्रीमान प्रदीप कुमार साहू जी, श्रीमान सुशांत कुमार गिरि जी, श्रीमान असीम कुमार जी, श्रीमान अमित रंजन कर जी, श्रीमान पुलिन मान्ना जी आदि कुल 84 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारत माता की पूजा एवं आरती की गई एवं खंडित भारत को पुनः अखंड बनाने का संकल्प लिया गया।
झारखंड आज तक
सुभम राणा
रिपोर्टर