घाटशिला प्रखंड के काड़ाडुबा मे मनसा पूजा का आयोजन किया गया.सार्वजनिन मनसा पूजा कमेटी नामोपाड़ा के

*घाटशिला प्रखंड के काड़ाडुबा मे मनसा पूजा का आयोजन किया गया.सार्वजनिन मनसा पूजा कमेटी नामोपाड़ा के तत्वावधान मे आयोजित इस मनसा पूजा मे घाटशिला के ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू शामिल हुए.श्रीमती मुर्मू ने मत्था टेक कर सुख शांति व समृद्धि की कामना की. इससे पहले महिलाओं द्वारा कलश  स्थापना कर विधिवत पूजा अर्चना की गई.वहीं झाड़ग्राम के नाट्य मंडली द्वारा "बेहूला सती" नामक बांग्ला नाटक का मंचन किया गया.इस मौके पर शरद कुमार पाल, शंकर सीट, दीपक दास, बापी दास, गुरुपद पाल, घासीराम पाल, राकेश पाल, राधिका पाल, विनोद कुमार पाल,चंद्रशेखर पाल, माणिक कुमार पाल, शिवानंद पाल,पोलटू सीट, शिशिर कुमार पाल, रवि सीट समेत अनेक लोग उपस्थित थे.। 


झारखंड आज तक आप की आवाज

Post a Comment

Previous Post Next Post