विश्व आदिवासी दिवस पर विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधि को तोहफा भेंट किए

विश्व आदिवासी दिवस पर विधायक संजीव सरदार ने  बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधि को तोहफा भेंट किए

 जमशेदपुर ! विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य पर बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किए। विधायक संजीव सरदार ने विश्व आदिवासी दिवस मे तोहफा के रूप में बागबेडा कॉलोनी पंचायत स्थित कुंवर सिंह मैदान का सुंदरीकरण करने का आश्वासन दिए हैं। कुंवर सिंह मैदान का सुंदरीकरण हो जाने से स्थानीय लोगो का टहलना,घुमना,खेलना-कुदना हो पाएगा। विगत कई वर्षों से पंचायत प्रतिनिधि कि यह मांग जल्द ही धरातल पर दिखेगी।
     इस मौके पर बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, उमेश पांडे, समाजसेवी मिथिलेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

झारखंड आज तक 
आप की आवाज 

Post a Comment

Previous Post Next Post