प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कदमा स्थित रंकिनी मंदिर के

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के  उपलक्ष्य में कदमा स्थित रंकिनी मंदिर के सामने  प्रांगण में "चैतन्य हरे कृष्णा " कमिटी के सहयोग से श्री कृष्णा के जीवंत झाकी ,बाल लीला ,जन्मउत्सव , श्री कृष्ण सुदामा मिलन ,एवं नन्हे नन्हे बच्चों ने बहुत सुंदर नित्य प्रस्तुत किया । इस कृष्ण जन्मोत्सव को देखने के लिए पूरा जनसैलाब उमड़ पड़ा । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा शाखा के प्रभारी संजू दीदी ने श्री कृष्णा के जन्म का आध्यात्मिक रहस्य सभी को बतलाया । कार्यक्रम के अंत में दीदी ने सबको सभी सेवा धारी को धन्यवाद दिया इसमें मुख्य रूप से प्रीति बहन , अलका बहन ,शिवानी बहन,संगीता बहन, सोमा बहन, पुष्पा बहन गोपाल भाई,रवि भाई ,संजय भाई ,दिनेश भाई, रंजीत भाई, कीर्तन भाई ,हरि भाई ,अभिषेक भाई ,ओमप्रकाश भाई ने सभी ने भरपूर सहयोग दिया। 


झारखंड आज तक
   अमरजीत सिंह
      रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post