*घाटशिला के जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेत्री देवयानी मुर्मू के नेतृत्व मे सैकड़ो भाजपाई युवा आक्रोश रैली मे शामिल होने के लिए राँची रवाना हुए.अहले सुबह फुलडूंगरी और गालूडीह से कार्यकर्ता छोटे बड़े वाहनों मे सवार होकर राँची के लिए रवाना हुए.जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के नेतृत्व मे घाटशिला विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त उपस्थिति दर्ज किया. इस मौके पर जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुसुम पूर्ति,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हीरामणि मुर्मू,पूर्व प्रमुखता श्रुति देवगम समेत सैकड़ो भाजपाई उपस्थित थे.*
झारखंड आज तक
आप की आवाज