*ग्रामीण भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन*
ग्रामीण जिला के जिला अध्य्क्ष चंडी चरण साहू ने कहा कि 31 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के विधायकों द्वारा जनता एवम बेरोजगार युवाओँ की समस्या समाधान हेतु विधानसभा के सभागार में मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। जिसे विधानसभा अध्य्क्ष ने मुख्यमंत्री के इशारे पर जबरन विधानसभा के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को बंद कर दिया। इसी दौरान सभागार की बिजली काट दिया गया एवम पानी बन्द कर दिया,साथ ही मार्शलों के द्वारा अभद्र ब्यवहार कराया गया । इस तरह की व्यवहार के विरोध करते हुए क्षेत्र के जिला अध्यक्ष ने कहा आज पुनः झारखंड सरकार के इशारे पर विधानसभा अध्य्क्ष द्वारा 19 विधायकों निलंबित कर दिया गया,साथ ही असम के माननीय मुख्यमंत्री श्री हिमंत विस्व सरमा को अपने प्रवास के क्रम में झारखंड सरकार की दमनकारी नितियो एवम हिटलरशाही के कारण गोपीनाथपुर क्षेत्र का भ्रमण करने की अनुमति नही दी गई। मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे ने कहा कि राज्य सरकार के दमनकारी नीतियों एवम हिटलरशाही का पुरजोर विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर आक्रोश प्रगट करती है।इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी लखन माडी ,हेमंत नारायण देव, स्ट मोर्चा के अध्यक्ष, जिला के उपाध्यक्ष पांडे ,संजय तिवारी ,बुद्धेश्वर माडी, दीपक दंडपाठ ,मुसाबनी सांसद प्रतिनिधि जयंत घोष विनय बेरा के अलावे अनेक कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।