भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने किया नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से बने नए राशन कार्ड का वितरण

भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने किया नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से बने नए राशन कार्ड का वितरण
भाजपा नेता सह कोशिश संस्था के संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने अपने नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से बने नए राशन कार्ड को लाभुकों को सौंपा।

इससे प्रतिमाह सरकार द्वारा राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों के लिए निर्धारित खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जायेगा। साथ ही, कार्ड धारक कई प्रकार की सरकारी योजना का लाभ ले सकेंगें। 

नए कार्डधारकों ने कहा "आज राशन कार्ड पाकर बहुत खुश हैं। राशन कार्ड बनवाने के लिए बहुत दिनों से प्रयासरत थे। अंततः समाजसेवी शिव शंकर सिंह के प्रयास से संचालित नागरिक सुविधा केंद्र में बना।

इस अवसर पर, जिनका राशन कार्ड बना उनमें रानी कौर, मोना भट्ट, सुकरमणि लोहार, मनजीत कौर, रीना कौर, सरोजनी कौर, रमनजीत कौर, मंजीत कौर, अजीत सिंह, सुरेन्द्र कौर, चंपा देवी, सुदीप्ता लस्कर, लक्ष्मी कौर, लक्ष्मी मुखी, प्रीति सोय, सोनका लोहार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


झारखंड आज तक
  संतोष शर्मा
    रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post