गांव में निकला सात फुट का अजगर, ग्रामीणों ने जंगल में छोड़ा.*

*गांव  में निकला सात फुट का अजगर, ग्रामीणों ने जंगल में छोड़ा.* 
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के शुक्रवार को बरसोंल  थाना अंर्तगत पारूलिया पंचायत  गुरुसाई गांव में खेत में एक अजगर सांप निकला जो कि गांव. वाला ने फॉरेस्ट को बुलाकर किया उनके हाथ दे दिए गांव में  एक सात फुट का अजगर निकलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. अजगर निकलते ही पूरे गांव में इसकी खबर फैल गयी.  लोगों ने उसे किसी तरह पकड़ कर पास के विद्यालय के बरामदे में रखा और आनन-फानन में लोगों ने अजगर मिलने की सूचना वन विभाग की अधिकारियों को दी. लेकिन, कई घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे. अंत में ग्रामीणों ने खुद हिम्मत जुटाते हुए विशाल अजगर को कड़ी मशक्कत करने के बाद जंगल में ले जाकर छोड़ दिया. इस दौरान विशाल अजगर सांप को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने विशाल अजगर सांप का वीडियो मोबाइल के कैमरे में कैद किया. अजगर सांप निकलने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा मिली है, अपने कर्मचारी को भेजा गया है.

झारखंड आज तक
  सुभम राणा
     रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post