*बहरागोड़ा: गुहालडागरा में सोलर जलमीनार एक साल से खराब, पीने का पानी की हो रही दिक्कत* ।
*
गुहालडागरा में करीब 70 परिवार को पीने का पानी की समस्या झेलना पड़ रहा है. बस्तीवासियों ने बताया कि पीने का पानी के लिए सोलर मिनी जलमीनार ही एकमात्र सहारा था.
बहरागोड़ा: कालीयाम पंचायत के सालवनी गांव के सालवनी टोला के पास पिछले एक साल से सोलर जलमीनार खराब है. जलमीनार खराब होने की वजह से करीब 70 परिवार को पीने का पानी की समस्या झेलना पड़ रहा है. बस्तीवासियों ने बताया कि पीने का पानी के लिए सोलर मिनी जलमीनार ही एकमात्र सहारा था. क्योंकि बस्ती में पाइपलाइन से जलापूर्ति की सुविधा तो है, लेकिन उसमें प्रेशर नहीं होने की वजह से पीने का पानी रिस-रिसकर आता है. महज आधा घंटा ही आपूर्ति किया जाता है. वे एक-दो बाल्टी ही पानी भर पाते हैं. लेकिन भीषण गर्मी में लोगों की समस्या को देखने के बाद भी मरम्मतीकरण नहीं किया जा रहा है.
*बहरागोड़ा से सुभम राना की रीपट*
झारखंड आज तक
सुभम राणा
रिपोर्टर