मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का उद्घाटन बीते दो दिन पहले सरायकेला क्षेत्र के गम्हरिया प्रखंड मे मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया।
जिसके अंतर्गत तकरीबन बहुत सारी महिलाऐं जिनकी उम्र इक्कीस से पचास वर्ष तक थी उनके बैंक खाते में हजार रुपये आ गये लेकिन बहुत सारी महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया, इसे लेकर जिस घर में दो बहुएं या दो बहने है और एक के खाते में हजार रुपये आ गया और दुसरे का नहीं तो इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
इसकी विस्तृत जानकारी के लिए बागबेडा क्लानी के उप मुखिया श्री संतोष ठाकुर सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक श्री मति नेहा संजना खलखो से एक मुलाकात किए और उनसे योजना सम्बन्धित जानकारी लिए। उनलोगों के वार्तालाप के अनुसार जिन लाभुकों का पैसा नहीं आया उनके द्वारा दिए गए दस्तावेजों में कुछ - ना - कुछ त्रुटि रह गयी, जैसे कि किसी के ifc कोड की गलती या कुछ ना कुछ गलती रह गई जिसे उन लाभुकों की गलती बताते हुए फिर से प्रखंड कार्यालय, प्रज्ञा केंद्र, या जिस जिस जगह से फॉर्म भरा गया था वहाँ से उसे सुधारने का कार्य किया जाएगा और उनके खाते में पैसा भेज दिया जाएगा, फिलहाल नए लाभुकों के लिए आवेदन बंद है।
झारखंड आज तक
राकेश सिंह
रिपोर्टर