ओम शांति
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विद्यालय द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर कदमा शाखा पर झंडातोलन कर मनाया गया इसमें विशेष संजू दीदी मुख्य प्रभारी कदमा सेंटर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अपने शुभ वचन रखे, उन्होंने कहा कि पूरा भारत आज आजादी के 78 वा वर्ष मना रहे हैं पर हम अपने अंदर के बुराइयों से आज तक आजाद नहीं हो सके स्वतंत्र मतलब अपने बुरे विचारों से बुरे आदतों से स्वतंत्र होना इसके बंधन में आज तक हम बंधे हुए हैं जिससे स्वतंत्रता का मुख्य उद्देश्य इन सब बुराइयों से खुद को भी दूर करना और औरों को भी इससे दूर रखना यह स्वतंत्रता का सही अर्थ में सही मतलब होगा । स्वतंत्रता दिवस में हम सभी उन वीरों को याद करें जिनके संघर्ष के द्वारा आज हम इस स्वतंत्रता की सांस ले पा रहे हैं । इसके उपरांत सभी ने पूरे कदमा क्षेत्र में भारत माता , वीर सिपाही और विभिन्न बहुत सुंदर झाकी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई जो पूरे कदमा क्षेत्र में भ्रमण कर अपने सेंटर वापस आए और शांति और अमन का पैगाम जन जन को दिया ।ओम शांति
झारखंड आज तक
अमरजीत सिंह
रिपोर्टर