जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद की पहल पर जमशेदपुर वासियों को मिली पहेली खुशखबरी टाटा से जयनगर ट्रेन*

*जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद की पहल पर जमशेदपुर वासियों को मिली पहेली  खुशखबरी टाटा से जयनगर ट्रेन* 
सांसद बिद्युत बरण महतो के निरंतर संघर्ष, पत्राचार एवं वार्तालाप के परिणाम स्वरूप  जमशेदपुर लोकसभा के समस्त वासियों विशेष कर  मिथिलांचल के वासियों  को टाटा जयनगर एक्सप्रेस के रूप में एक नया सौगात मिला है ।यह मिथिलावासियों की एक चिरप्रतीक्षित मांग थी। टाटा से जयनगर के लिए सीधी ट्रेन सेवा को आज सायं 6ः50 बजे ट्रेन संख्या 18119 को माननीय सांसद बिद्युत बरण महतो जी के कर कमलों से टाटानगर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पूर्वी विधानसभा के विधायक सरजू राय जी, रेलवे के डीआरएम राठौर जी, स्टेशन मास्टर,भाजपा जिला कार्यालय मंत्री सुबोध झा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, पवन अग्रवाल, विमलेश उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, संतोष सिंह रामचंद्र सिंह  गजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, बागबेड़ा मंडल एवं जिला भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता और विशेष कर मिथिला वासी महिला एवं पुरुष बड़ी  संख्या में शामिल थे,

झारखंड आज तक की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post