5th Turban Competition (टर्बन बैंक)
5वीं पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता रविवार को टर्बन बैंक ग्रुप ने जुलाई महीने की दस्तार सिखलाई कैंप की समाप्ति और आखिरी हफ्ते दस्तार बंदी प्रतियोगिता शहीद बाबा दीप सिंह जी सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब कमिटी के सहयोग से कराई गई, जिस में 29 बच्चों ने अपना हुनर दिखाया, शहीद बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा साहिब सीतारामडेरा कमिटी और उनके प्रमुख अविनाश सिंह का पूरा सहयोग मिला , कमिटी की तरफ से सभी प्रतिभागियों को 5 मीटर दस्तार के साथ-साथ गिफ्ट भी भेंट स्वरूप दिया गया , टर्बन बैंक ग्रुप के एडमिन राजकमल जीत सिंह टर्बनेटर (जजमेंट), संदीप सिंह टर्बन (जजमेंट) और अमनदीप सिंह का पूरा सहयोग मिला , सितंबर महीने की दस्तार [ पगड़ी ] सिखलाई कैंप संगतसर गुरुद्वारा साहिब रिफ्यूजी कॉलोनी कमेटी के सहयोग से किया जायेगा जो कि हर रविवार को सुबह 10.00 बजे से सुबह 11.00 बजे तक रहेगी, सिखलाई कैंप 01.09.2024 , 08.09.2024 , 15.09.2024 , 22.09.2024 को कैंप लगेगा और आखिरी हफ्ते 29.09.2024 में दस्तार बंदी प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिस में कोई भी किसी भी उम्र का पार्टिसिपेट कर सकता है, जमशेदपुर के किसी भी गुरुद्वारे दस्तार सिखलाई कैंप लगवाना हो तो आप जी राजकमल जीत सिंह टर्बनेटर, संदीप सिंह टर्बन से संपर्क कर सकते है ।
5वीं दस्तार प्रतियोगिता के विजेता
1st देवराज सिंह
2nd हर्षप्रीत सिंह
3rd अंगद सिंह
टर्बन बैंक (Admin)
राजकमल जीत सिंह टर्बनेटर
संदीप सिंह टर्बन
झारखंड आज तक
अमरजीत सिंह
रिपोर्टर