जमशेदपुर : आज दिनांक 25 अगस्त रविवार को श्री चित्रगुप्त समिति टेल्को की "आम सभा" का आयोजन श्री साईंनाथ देवस्थानम , घोड़ाबाँधा साईं मंडप में किया गया। इस अवसर पर टेल्को कायस्थ समाज से 70 - 80 की संख्या मे टेल्को चित्रांशपरिवार के सदस्य उपस्थित हुए। आम सभा के प्रारंभ से पूर्व संरक्षक अनुप रंजन ने सभी सदस्यों को स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शरण ने सदस्यों के बीच विगत वर्ष 2023 - 24 के लेखा जोखा को सदस्यों के समक्ष रखा , जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास किया। संरक्षक कल्याणी शरण विगत वर्षों में हुए कार्यों को सदस्यों को बताया। उसके बाद संरक्षक रुपेश कटरियार ने पूर्व के सभी समितियों को भंग करने की एवं नयी समिति के गठन का प्रस्ताव पेश किये , जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति दी। तत्पश्चात संरक्षक रुपेश कटरियार ने सदस्यों से विचार विमर्श के बाद नयी समिति की घोषणा की।
रुपेश कटरिआर ने सभी सदस्यों को शुभकामनायें दी एवं चित्रगुप्त पूजा को धूम धाम से मनाने आग्रह किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन नव मनोनीत अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने धन्यवाद दिया।
( अनुप रंजन )
संरक्षक
झारखंड आज तक की रिपोर्ट