जमशेदपुर 11 अगस्त संयुक्त ग्राम सामान्य समिति सोपोडेरा जमशेदपुर के द्वारा महावीर उत्सव भवन सोपोडेरा के एक सादे समारोह में, भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर, जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता विमल बैठा जी, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जाति मोर्चा के, प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर, भाजपा के सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ता श्री सुमित शर्मा जी को, प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर, एवं परसुडीह मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री त्रिदेव चटराज


भाजपा नेताओं का अभिनंदन किया गया।
_______________________________________________
जमशेदपुर 11 अगस्त संयुक्त ग्राम सामान्य समिति सोपोडेरा जमशेदपुर के द्वारा महावीर उत्सव भवन सोपोडेरा के एक  सादे समारोह में, भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर, जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता विमल बैठा जी, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जाति मोर्चा के, प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर, भाजपा के सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ता श्री सुमित शर्मा जी को, प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर, एवं परसुडीह मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री त्रिदेव चटराज जी को पुनः मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर, संयुक्त ग्राम समन्वय समिति सोपोडेरा, एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा, पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर अभिनंदन एवं सम्मानित   किया गया।  समारोह का अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी श्री राम सिंह मुंडा कर रहे थे, जबकि कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री पीके करुआ कर रहे थे,  इस स्वागत समारोह में, स्वागत भाषण भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के श्री राम मुखी ने किया, 
इस अवसर पर इस अवसर पर श्री विमल बैठने आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं हमेशा क्षेत्र की जनता के लिए 24 घंटा एक बेटा एक भाई बनकर काम करता रहूंगा, इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चतराज ने कहा कि संगठन सर्वोपरि के मूल मंत्र पर चलते हुए सबको साथ लेकर संगठन को  आगे बढ़ाने का काम करूंगा उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया,
इस अवसर पर सुमित शर्मा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन में एक नया दायित्व दिया है, जिसमे मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर इस अवसर पर अवधेश सिंह जी,तुलसी महतो, राम मुखी, राम सिंह मुंडा, अशोक सिन्हा, दिलीप सिंह, विद्यासागर शर्मा, प्रकाश साडिल, किशोर महतो, पी के कारूआ, जुझार समद, कामदेव महतो, रुद्र मुंडा, धन सिंह मुंडा,गोरे गुप्ता, आदि मौजूद थे,
कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम पर, आदिवासी कला सांस्कृतिक स्थल सलगाझुड़ी में विमल बैठा एवं सुमित शर्मा के द्वारा लगाया गया ।
विनीत 
राम मुखी


झारखंड आज तक की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post