भिवाड़ी के टपूकडा अंतर्गत 06 साल से फरार चल रहा स्थाई वारन्टी आस मोहम्मद उर्फ आसूदीन को टपूकडा पुलिस टीम द्वारा किया गिरफ्तार।

भिवाड़ी के टपूकडा अंतर्गत 06 साल से फरार चल रहा स्थाई वारन्टी आस मोहम्मद उर्फ आसूदीन को टपूकडा पुलिस टीम द्वारा किया गिरफ्तार।     श्रीमान महानिरीक्षक महोदय जयपुर रेंज जयपुर व श्रीमान पुलिस अधीक्षक, भिवाडी द्वारा वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये गए विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना टपूकडा पर प्रत्येक गम्भीर प्रवृति के वांछित मुल्जिम के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन
किया गया है। दिनांक 06.08.2024 को थानाधिकारी टपूकडा को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना टपूकडा का स्थाई वारन्टी आस मोहमद उर्फ आसूदीन पुत्र नूर मोहमद जाति मेव उम्र 41 साल निवासी ईसन का बास खोडाकरमाली थाना नौगाँवा जिला अलवर राज. को बस स्टेण्ड टपूकडा पर किसी दुकान पर बैठे हुऐ आदि इतला पर थाना हाजा से एचसी सुरेन्द्र सिह 149 कानि0 राजेश कुमार 604 कानि0 सुभाषचन्द 458 को रवाना किया गया  जिस पर स्थाई वारन्टी आस मोहमद उर्फ आसूदीन को दस्तयाब कर आमदा स्थाई वारन्ट मुकदमा नम्बर 218/18 धारा 279, 337, 304ए भा. द. स. मे गिरफतार किया गया ।
गिरफतार मुल्जिम -1. आस मोहमद उर्फ आसूदीन पुत्र नूर मोहमद जाति मेव उम्र 41 साल निवासी ईसन का बास खोडाकरमाली थाना नौगाँवा जिला अलवर राज.


झारखंड आज तक
   मुकेश शर्मा
      रिपोर्टर 

Post a Comment

Previous Post Next Post