आज JNAC अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ पूर्वी विधानसभा के जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे जी के द्वारा निम्नलिखित कार्यों का मापन हुआ और जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा:

आज JNAC अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ पूर्वी विधानसभा के जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे जी के द्वारा  निम्नलिखित कार्यों का मापन हुआ और जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा:

1. नागा बाबा मंदिर, नागाडुंगरी के परिसर में पेवर ब्लॉक बिछाने का मापन किया गया, जिससे यह क्षेत्र और सुंदर और व्यवस्थित हो सके।
2. बिरसानगर में एक सार्वजनिक शौचालय बहुत खराब स्थिति में था, फर्श, छत, दीवार सब कुछ क्षतिग्रस्त था। JNAC अधिकारियों को शौचालय स्थल पर ले जाकर स्थान दिखाया गया। जल्द ही हम शौचालय को कार्यशील स्थिति में लाएंगे ताकि स्थानीय लोग इसका उपयोग कर सकें। इसके लिए हम एक हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और स्थानीय लोगों के हस्ताक्षरों के साथ विशेष अधिकारी, JNAC को एक पत्र लिखेंगे ताकि कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके।
3. मीरा पथ, बारीडीह बस्ती में नाली क्षतिग्रस्त हो गई थी और नाली का पानी सड़क पर बह रहा था। नई नाली का मापन किया गया।

JNAC प्रतिनिधियों का तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूँ, जिन्होंने हमारे साथ उपस्थित रहकर मापन कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया।

झारखंड आज तक 
    मनोज शर्मा 
      रिपोर्टर 

Post a Comment

Previous Post Next Post