आज दिनांक 27 जुलाई 2024 भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन अखबार में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए गालूडीह के गिधिबिल गांव में जाकर बीमार लक्ष्मण हेंब्रम को देखा एवं उनके इलाज की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया और साथ ही आर्थिक सहयोग भी किया।
ज्ञात हो गया अखबार में खबर के अनुसार लक्ष्मण हेंब्रम का परिवार आर्थिक तंगहाली से गुजर रहा है जिसके कारण उनका इलाज नहीं हो पा रहा था, ऐसे वक्त में डॉक्टर सुनीता देवदूत्त सोरेन ने इलाज के लिए हाथ बढ़ाकर मानवता का परिचय दिया है।
मौके पर उपस्थित रहे सांसद प्रतिनिधि राजाराम महतो जी, कौशल्या हेंब्रम एवं परिवार के सदस्य।
झारखंड आज तक की रिपोर्ट