बहरागोड़ा : पहली बारिश में तालाब बन गई सड़क, लोग हो रहे परेशान.*

*बहरागोड़ा : पहली बारिश में तालाब बन गई सड़क, लोग हो रहे परेशान.* 
बहरागोड़ा प्रखंड की बनकाटा पंचायत के बेन्दा में साहू टोला के जाने वाली सड़क में जुड़ने वाली मुख्य सड़क हल्की बारिश में ही तालाब में तब्दील हो गई है. इससे आवाम परेशान है. सड़क पर उभरे दर्जनों गड्ढों में पानी भर गया है. सड़क के बीच गड्ढे हैं, या गड्ढे के बीच सड़क है ,यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है. विदित हो कि यह सड़क . इस सड़क से होकर सैकड़ों आम आदमी , साइकिल, बाइक रोजाना विद्यालय आना-जाना करते हैं.

 *सड़क निर्माण की मांग तेज* 
सड़क की जर्जरता के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. इस कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों का कहना है कि पहली बरसात में ही सड़क का यह हाल है तो बरसात के मौसम में क्या स्थिति होगी? ग्रामीण इस सड़क की मरम्मत की मांग कई साल से कर रहे हैं. परंतु अब तक पहल होती नहीं दिख रही है.


झारखंड आज तक
  सुभम राणा
     रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post