चौथा निःशुल्क चिकित्स शिविर एवं पेंशन शिविर में सैकडों लोग पहुंच कर लाभ ले रहे है - आनन्द बिहारी दुबे

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी
=====================

चौथा निःशुल्क चिकित्स शिविर एवं पेंशन शिविर में सैकडों लोग पहुंच कर लाभ ले रहे है - आनन्द बिहारी दुबे

बागुनहातू : गोलमुरी प्रखंड के अंतर्गत बागुनहातू फुटबॉल मैदान, सामुदायिक भवन जमशेदपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं पेंशन शिविर का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वजन पेंशन योजना के तहत 123 जरूरतमंद लोगों का फॉर्म भरा गया साथ ही सर्वजन पेंशन के अंतर्गत समाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन भरवाने वालों की तादाद काफी संख्या में रही। 
स्वास्थ्य शिविर में ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के चिकित्सकों सहित सपोर्टिंग स्टाफ के दल के देखरेख में सहायता शिविर में 187 लोगों का जाँच कर दवा दी गई। मेडिकल कैंप में बस्ती के काफी लोगों ने चिकित्सा शिविर से लाभ उठाया, ह्रदय रोग, ECG, PFT जाँच, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, शिशुरोग, कान, आँख सहित विभिन्न प्रकार के बीमारियों से संबंधित चेकअप के साथ-साथ सलाह भी लोगों ने लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने चिकित्सकों के दल का स्वागत एवं सम्मानित किया, साथ ही कहा कि चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों को जो निशुल्क रूप से सेवा देने के लिए पहुंचे हैं। उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा हूं। चिकित्सकों ने बस्ती से आए सभी जरूरतमंद लोगों को बहुत ही बढ़िया ढंग से चेकअप करते हुए इलाज किया एवं मेडिकल सलाह भी दिया। साथ ही जिला अध्यक्ष ने आयोजक टीम के सभी सदस्यों को बधाई भी दिया। मेडिकल कैंप एवं सेवा शिविर को सफल बनाने में सर्वश्री प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता, दीपक कर्माकार, रानी राव, सन्नी सिंह, सन्नी सिंह, निखिल तिवारी , हरिहर प्रसाद, कुमार गौरव, सुशील घोष, अभिषेक बेरा सहित  बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा तथा सहायता के कार्य में लगे हुए थें ।
चिकित्सक के टिम में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय अग्रवाल, जनरल फिजिशियन डॉक्टर शुभाशीष दे, हृदय रोग की सभी तरह की जांच, डेंटल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेबा काजमी खान रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रकाश राय आंख रोग विशेषज्ञ जो की टीम में एसजी अस्पताल साकची के विशेषज्ञ की टीम के सहयोग से सम्पन्न हुआ। 
जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बताया कि आमजनता के सहायतार्थ निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं पेंशन फार्म भरने का शिविर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी एवं मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में लगातार लगाने का क्रम जारी रहेगा।

भवदीय 
संजय सिंह आजाद 
उपाध्यक्ष 
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी

झारखंड आज तक 
   मनोज शर्मा 
     रिपोर्टर 

Post a Comment

Previous Post Next Post