लक्ष्मीनगर विद्यालय परिसर की सफाई: जनसंपर्क अभियान

लक्ष्मीनगर विद्यालय परिसर की सफाई: जनसंपर्क अभियान 
आज सुबह  पूर्वी विधानसभा के जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे जी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान लक्ष्मीनगर क्षेत्र का दौरा किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर के गेट के पास फैले कचरे को देखकर जेएनएसी के पदाधिकारी से संपर्क किया और स्थल को शीघ्र साफ करने का आग्रह किया ताकि हमारे बच्चों को एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
स्थानीय निवासियों की सतर्कता और समर्थन के बिना यह संभव नहीं होता। आप सभी ने अपनी समस्याओं से हमें अवगत कराया और हमें अपना समय दिया।

सभी के सहयोग से हम अपने समाज को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे।


झारखंड आज तक
   मनोज शर्मा
     रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post