बहरागोड़ा | प्रखंड के केसरदा पंचायत के बागड़ाचूड़ा गांव में जगन्नाथ महाप्रभु मासी बड़ी से अपने घर लौटे ,भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। रथयात्रा में शामिल होने और रथ का रस्सी खींचने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए थे। छोटे बच्चों और महिलाओं में रथ खींचने का उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला। इस वर्ष भीषण गर्मी के बावजूद, जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया। लगभग शाम चार बजे रथ यात्रा निकली और ढाई घंटे का सफर तय कर भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ सामुदायिक क्लब भवन मौसीबाड़ी पहुंचे। ग्रामीणों और महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के बीच भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा को भजन-कीर्तन के साथ पूजा-अर्चना कर रथ पर सवार कराया गया। इस अवसर पर सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।'
झारखंड आज तक की रिपोर्ट