कारगिल विजय दिवस के पूर्व संध्या पर,मशाल जुलूस सह तिरंगा यात्रा...

कारगिल विजय दिवस के पूर्व संध्या पर,
मशाल जुलूस सह तिरंगा यात्रा...
कारगिल विजय दिवस के पूर्व संध्या पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान व जिला अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल जी के नेतृत्व में गोलमुरी जॉगर्स पार्क से गोलमुरी शाहिद स्मारक स्थल तक भव्य मशाल जुलूस और तिरंगा यात्रा निकाला गया।

मशाल जुलूस गोलमुरी पुलिस लाइन स्मारक स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा मे तब्दील हो गई जहाँ अपने वीर शहीदों को याद करते हुए दीप प्रज्ज्वलित की गई और वंदे मातरम के गीत के साथ अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस कार्यक्रम के प्रभारी भाजयूमो राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य राजू कलरा जी,भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा जी,भाजपा जमशेदपुर महानगर पूर्व जिला अध्य्क्ष गुंजन यादव जी, भाजयूमो जमशेदपुर महानगर प्रभारी अजातशत्रु जी, भाजपा जिला महामंत्री राकेश कुमार जी,ज़िला उपाध्यक्ष संजीव सिंह जी, और जिला मंत्री जितेंद्र राय जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।


झारखंड आज तक 
    मनोज शर्मा 
        रिपोर्टर 

Post a Comment

Previous Post Next Post