*रवि शंकर उर्फ कोची बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा का अध्यक्ष चुना गया*
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बागबेड़ा कॉलोनी द्वारा आज मुदिता सिंह एवं अनिल सिंह द्वारा बैठक आयोजित किया गया। जिसमे कमिटी द्वारा सर्वप्रथम आय व्यय का ब्यौरा दिया गया आहूत बैठक में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल कुमार और रोहन कुमार द्वारा अध्यक्ष पद के लिए रविशंकर सिंह उर्फ कोचि का नाम प्रस्तावित किया गया जिसे सभी उपस्थित जनों ने सर्वसम्मति से पास किया।सभी लोगों ने नए अध्यक्ष को बधाई दिया। जल्द हीं कमिटी विस्तार कर भूमि पूजन किया जाएगा। आज की बैठक में भारी संख्या में सभी उम्र के लोग उपस्थित थें। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और युवा उपस्थित थें अंत में प्रतिमा मुंडा द्वारा सभा में सभी आए हुए गण्यमानों को धन्यवाद देकर सभा की समाप्ति की गई।