आज रविवार दिन १४ जुलाई २०२४ को गुरुद्वारा साहिब सोनारी में स्त्री सत्संग सभा का सालाना ४७ वा स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें स्त्री सत्संग सभा सोनारी की ओर से सर्वप्रथम सुखमनी साहिब का पाठ के बाद महिलाओं और बचियों के द्वारा कीर्तन किया गया,उपरांत हेड ग्रंथि बाबा रामप्रीत सिंह जी द्वारा कीर्तन कथा से संगत को निहाल किया गया
सभा को सफल बनाने में स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों का भरपूर सहयोग मिला। झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथरु जी जिन्हें झारखंड राज्य सरकार में मंत्री पद प्राप्त है सोनारी गुरुद्वारा में दर्शन किए , माथा टेका गुरु का आशीर्वाद ग्रहण किया, तबियत ख़राब होने के बाद भी उन्होने सरकार की योजनायों की जानकारी संगत को साझा की.
अरदास उपरांत गुरु का लंगर वर्ताया गया।
झारखंड आज तक
अमरजीत सिंह
रिपोर्टर