उर्विता संस्था ने गालूडीह में मनाया वन महोत्सव



उर्विता संस्था ने गालूडीह में मनाया वन महोत्सव 

सामाजिक संस्था उर्विता ने गालूडीह स्थित शर्मा जैविक कृषि केंद्र में वन महोत्सव का आयोजन किया जिसके तहत 60 फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर संस्था की सचिव डॉ. नीना शर्मा ने बताया कि शर्मा जैविक कृषि केंद्र में विगत तीन वर्षों से जैविक खाद का प्रयोग करते हुए धान और सब्जियों की खेती की जाती है। यहां कई प्रकार के औषधीय और फलदार पौधे भी लगाए गए हैं। समय-समय पर इस केंद्र में नजदीकी गांव के किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। वन महोत्सव के अवसर पर आसपास गांव के 20 स्कूली बच्चों को वन एवम् वृक्ष का महत्व समझाया गया तथा पौधों को संरक्षित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गुड्डू शर्मा, कल्पना महतो, रंजीत महतो, बंकिम महतो और आरती महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

डॉ नीना शर्मा 
सचिव 
उर्विता संस्था 
जमशेदपुर, झारखंड 
संपर्क सूत्र : 9534014105

Post a Comment

Previous Post Next Post