हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ग्यारह सौ पौधे लगाए*

*हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ग्यारह सौ पौधे लगाए*
तिजारा क्षेत्र के अंतर्गत ईशरोदा के खेल मैदान में ग्राम पंचायत एवं राउमावि की पहल से ग्यारह सौ वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता देशपाल यादव ने बताया कि प्रकृति को हरा भरा बनाने के लिए एवं भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ज्यादा ज्यादा संख्या में वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरपंच रतिराम यादव ने बताया कि आज प्रत्येक व्यक्ति  किसी ना किसी रोग से ग्रसित है। धरती मां अगर जहरीली दवा खा रही है तो उसकी संतान भी जहरीली दवा खाती है । इसलिए हम सबको प्रकृति संवर्धन करना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर विरेन्द्र सिंह, महिपाल यादव, प्रमिला यादव, पुजा, कुलदीप सिंह, नीशा, सरिता, मोनिका, सरोज, सतेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, ममता और ग्रामीण मौजूद रहे|


झारखंड आज तक 
   मुकेश शर्मा 
     रिपोर्टर 

Post a Comment

Previous Post Next Post