आज दिनांक २८ जुलाई २०२४ रविवार को गुरुद्वारा साहिब सोनारी, जमशेदपुर के दरबार हॉल में ८ वे पात्शाह श्री गुरु हरकिशन जी के ३६८ वाँ पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर सुबह ९ बजे से ११ बजे तक स्त्री सत्संग सभा द्वारा सुखमनी साहिब जी का पाठ किया गया उपरांत १२ बजे तक हेड ग्रंथि भाई रामप्रीत सिंह जी द्वारा श्री हरकिशन जी की जीवन कथा एवं मीठी वाणी में कीर्तन किया गया , उपरांत अरदास गुरु का अटूट लंगर (खीर और पुडे) संगत में वितरित किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरद्वारा प्रबंधक कमिटी स्त्री सत्संग सभा एवं नौजवान सभा का प्रमुख योगदान रहा। लेकिन सोनारी गुरुद्वारा के प्रमुख सरदार तारा सिंह जी की भुमिका हमेशा अहम रहती है।
झारखंड आज तक
अमरजीत सिंह
रिपोर्टर