विधायक सरयू राय की पहल से झगरू बागान से आजाद बस्ती तक पुल निर्माण के लिए हुआ शिलान्यास , बस्ती वासियों ने किया धन्यवाद।
जमशेदपुर. लक्ष्मी नगर मंडल के झगरू बागान से आजाद बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग में पुल की जजर अवस्था को देखते हुए विधायक सरयू राय की पहल से पुल का निर्माण का शिलान्यास आज शुक्रवार को किया गया झगरू बागान में स्थानीय निवासियों के लिखित आवेदन पर विधायक के द्वारा तत्परता दिखाते हुए समाज के हित में पुल निर्माण के लिए नारियल फोड़कर किया गया।
वह स्थान निवासी शिवजी पांडे ने बताया की झगरू बागान से आजाद बस्ती जाने के लिए राहगीरों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था उन्होंने बताया की पुल बन जाने के बाद किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।
जिसके लिए झगरू बगाना ,जेम्को बस्ती , लक्ष्मी नगर, प्रेम नगर एवं सभी बस्ती वासियों के पुल बने की खुशी में आभार व्यक्त किया।
मौके पर बस्ती शिवजी पांडे, रमेश सिंह, नवीन कुमार, हरे राम सिंह, करनदीप सिंह, मुन्नी देवी ,अनिल प्रकाश , सिक्कू, सोमनाथ, विनोद ,सनी ,अनिल , अनूप मुन्ना सुरेश ,जयदेव ,आकाश वह अन्य उपस्थित थे
झारखंड आज तक
रुपेश शर्मा
मुख्य सम्पादक