बहरागोड़ा आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बहरागोड़ा ने मनाई शोक सभा* ।

*बहरागोड़ा आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बहरागोड़ा ने मनाई शोक सभा* ।


बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बहरागोड़ा के बर्षों से कार्यरत एवं अनुभवी आचार्य श्यामापद महंती का दिनांक 19 जुलाई 2024 को असमय एक  सड़क दुर्घटना से निधन होने के कारण पूरा विद्यालय परिवार ने महंती जी के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोकसभा मनाई। इस अवसर पर विद्यालय को संचालित करने वाली संस्था श्रीहरि बनवासी विकास समिति, रांची के जिला निरीक्षक श्रीमान हीरालाल महतो जी विद्यालय के प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अधिकारीगण, जमशेदपुर विभाग के कार्यवाह श्रीमान मनोज कुमार गिरि जी, दोनों प्रधानाचार्य श्रीमान वासुदेव प्रधान जी एवं श्रीमान अशोक कुमार नायक जी दोनों संकाय के सभी आचार्य आचार्यागण विद्यालय में अध्यनरत सभी विद्यार्थी तथा अन्य उपस्थित थे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अशोक कुमार नायेक जी ने कहा कि महंती जी सभी के प्रिय आचार्य थे। वह बड़े अनुभवी, मिलनसार एवं हंसमुख थे, जिसके कारण उनके गुजर जाने से विद्यालय के आचार्य आचार्याओं के साथ-साथ भैया बहन भी फूट फूट कर रो रहे थे।
विद्यालय के बहुत सारे आचार्य उनके परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में सम्मिलित होकर सबको सांत्वना देते हुए ढाँढस बँधाया तथा श्यामापद जी की अंतिम शोक यात्रा में भी सम्मिलित हुए। आज उनके असमय मृत्यु से विद्यालय परिवार एवं महंती जी के निजी परिवार दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी खाई को कभी भी भरा नहीं जा सकता है। जिला निरीक्षक श्रीमान हीरालाल महतो जी भी बरसोल थाना क्षेत्र के आड़ंग गांव में स्थित उनके आवास में जाकर उनके दुःख से संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि श्यामापद जी के असमय निधन से हमारी संस्था की अपूरणीय क्षति हुई है, जिसके लिए सभी शोकाकुल हैं। विभाग कार्यवाह मनोज जी सभी को यातायात के समय सावधान ने की अपील किया। यातायात के दौरान भले ही हमारी गलती ना हो लेकिन कभी-कभार दूसरे वाहनो की गलती हो जाती है। अंत में सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर शोक सभा मनाई।

झारखंड आज तक
    सुभम राणा
       रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post