डॉ संजय के प्रयास से चाकुलिया के बड़ामारा स्कूल में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 8 डॉक्टरों की टीम ने किया 616 मरीजों का इलाज*

*डॉ संजय के प्रयास से चाकुलिया के बड़ामारा स्कूल में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 8 डॉक्टरों की टीम ने किया 616 मरीजों का इलाज* 

चाकुलिया प्रखंड के बड़ामार पंचायत अंतर्गत बड़ामारा स्कूल में रविवार विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉक्टर संजय गीरि के प्रयास से यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। जमशेदपुर तथा आसपास के 8 अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा 616 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया। डॉक्टरों के परामर्श पर मरीजों को मुफ्त दवाईयां भी प्रदान किया गया।  जमशेदपुर के नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों ने नेत्र रोगियों का नेत्र जांच किया। 36 मोतियाबिंद से ग्रस्त नेत्र रोगियों का आयुष्मान भारत के तहत नि:शुल्क आपरेशन कराया जाएगा।

*चितरंजन महतो ने किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन* 

शिविर का उद्घाटन समाजसेवी चितरंजन महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौक पर आयोजित समारोह को संबोधित करत हुए उन्होंने कहा कि डॉ संजय गिरी ने बड़ामारा जैसे सुदूर क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है. शिविर में स्वास्थ्य लाभ देना एक तरह से मानव सेवा का कार्य है.

 *गरीबों तक स्वास्थ्य सुविधायें पहुंचाना स्वास्थ्य शिविर का उदेश्य: डॉ संजय*

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ संजय ने कहा कि गरीबों तक स्वास्थ्य सुविधायें पहुंचाना स्वास्थ्य शिविर  का प्रमुख उद्देश्य है।  उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की काफी कमी है। स्वस्थ शरीर मनुष्य का सबसे बड़ा सम्पत्ति है। विगत 5 वर्षों में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में अब तक 100 से ज्यादा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें हजारों मरीजों का इलाज संभव प्रयास हो सका है।चंदन महातो ने कार्यक्रम का संचालन किया। 

 *स्वास्थ्य शिविर में इन डॉक्टरों का रहा प्रमुख योगदान:* 
शिविर में डॉ रेनू शर्मा , डॉ शादाब हसन , डॉ एमडी आशिक , एसआरके कमलेश, शांतनु , जितेंद्र श्रीवास्तव, अजय झा और संजीव नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवा दी गयी. मौके पर ग्राम प्रधान इस्वर टुडु,चंदन महतो,चंद्र मोहन मांडी, सचिंद्रनाथ पाल, तरुण बेरा, सुंदर महतो, सहदेव गोप, ठाकुरदास गोप, परमेश्वर मंडी, बायल किस्कू, प्रकाश महाकुड़, विनय गिरी, सुशांत गिरी, सुभाष महतो, पूर्णेन्दु महतो ,वीरेंद्र गिरी, सुखदेव पातर, संजय पातर, भीम पातर, राजीव पातर समेत अन्य उपस्थित थे।


झारखंड आज तक 
    संतोष शर्मा 
       रिपोर्टर 

Post a Comment

Previous Post Next Post