आज बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति गठन 2024 को लेकर आम सभा रखी गई जिसकी अध्यक्षता समिति के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह जी के द्वारा किया गया इस सभा मे पंचायत के मुखिया राज कुमार गोंड,उपमुखिया संतोष ठाकुर,पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह,श्रीमती झरना मिश्रा और गणमान्य के उपस्थिति में पूर्व की समिति को भंग करते हुए नई समिति के गठन की प्रक्रिया प्राम्भ की गई गठन के पूर्व सभी के सुझाव आमंत्रित की गई सभी ने अपना अपना सुझाव दिया पूर्व महिला अध्यक्ष श्रीमती मुदिता सिंह जी द्वारा बताया गया कि इस बैठक की सूचना उनको नही दी गई इसलिए यह बैठक असंवैधानिक है साथ सूचना नही दिए जाने पर अपना विरोध जताते हुए इसे महिलाओं का अपमान बताया अंततः वहाँ मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने इस बैठक को असंवैधनिक बताते हुए बैठक की कार्यवाही रद्द कर दी साथ ही यह कहा गया कि पूर्व की समिति के दोनों अध्यक्ष समिति के साथ सामंजस्य स्थापित कर अगली बैठक की सूचना का प्रचार प्रसार करेंगे एवं यह सुनिश्चित करेंगे कि इस बैठक में वरिष्ठ जनो की भागीदारी हो
इस बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों सहित सिकु शर्मा, विनोद राम रवि शंकर सिंह, भोला सिंह, राजकुमार सिंह एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
झारखंड आज तक
राकेश सिंह
रिपोर्टर