*डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने आज 14 जुलाई को आहुत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रचार- प्रसार हेतु चाकुलिया प्रखंड के नयाग्राम, खैरबनी तथा इंदबनी गांवों का दौरा किया*

*डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने आज 14 जुलाई को आहुत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रचार- प्रसार हेतु चाकुलिया प्रखंड के नयाग्राम, खैरबनी तथा इंदबनी गांवों का दौरा किया* 

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने आज चाकुलिया प्रखंड के नयाग्राम, खैरबनी तथा इंदबनी गांवों का दौरा किया तथा लोगों को 14 जुलाई को नयाग्राम गांव में आहुत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में 9 अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया जायेगा। डाॅक्टरों के परामर्श पर मरीजों को मुफ्त दवाईयां भी प्रदान किया जाएगा। विगत 3 वर्षों के दौरान डॉ गोस्वामी  बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में 53 स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर चुके हैं। इन स्वास्थ्य शिविरों से गांवों के गरीब तबके के लोगों को अपने गांव में ही विशेषज्ञ डाँक्टरों की सेवायें मिल जाती है। जनसंपर्क अभियान में डॉक्टर गोस्वामी के साथ पूर्व जीप सदस्य सुनाराम हांसदा, बाघराय मांडी, दुर्गा पद गिरि, शुभेन्दु पात्र, दुर्गा गिरि, सुभेंदु पात्र, विश्वनाथ सोरेन, गंगा राम हंसदा, जगत शिकारी, सनत गिरि, महन चंद्र गोप, गोविंद गोप, हरिशंकर पातर शुभास महतो, आदित्य बेरा, पवित्र महतो, निताय गोप, बदन महतो, अरुण गिरि, अनाश दीगर  म्मिलित थे।


झारखंड आज तक 
  संतोष शर्मा 
   रिपोर्टर 

Post a Comment

Previous Post Next Post