वाराणसी न्यूज़.. समाचार चैनल UFH कार्यालय का भव्य उद्घाटन बहादुरपुर पड़ाव पर हुआ
रिपोर्टर विवेक सिनहा
झारखंड आज तक न्यूज़
वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी। दिनांक 16 जून, दिन रविवार को वाराणसी के पडाव, बहादुरपुर स्थित राजा कटरा में यूनाइटेड फॉर ह्यूमैनिटी समाचार पत्र व चैनल के कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ।
कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि रजत तिवारी सहसंपादक, प्रधान कार्यालय लखनऊ के कर-कमलों द्वारा फ़ीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम में चैनल के वाराणसी ब्यूरो चीफ संदीप विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।
इस मौके पर रजत तिवारी ने बताया कि UFH दैनिक समाचार पत्र, सप्ताहिक पत्र एवं चैनल इस कार्यालय के माध्यम से अब वाराणसी, चंदौली सहित अन्य जिलों के समाचारों को प्रकाशित के साथ-साथ पत्रों को रोजाना पाठकों को उपलब्ध कराना ही उद्देश्य है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रजत तिवारी, धर्मेन्द्र शुक्ला, संदीप विश्वकर्मा, बृजेश कुमार सिंह, आनन्द सिंह अन्ना पत्रकार विवेक सिनहा चन्दन साहनी के अलावा बबलू विश्वकर्मा, सुरज विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, संजय, कुंदन, हर्ष, चन्दन आदि क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।
झारखंड आज तक
विवेक सिन्हा