संपूर्ण मानव कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉक्टर संजय गिरी जी ने हूल क्रांति के शहीदों को दी श्रद्धांजलि*

*संपूर्ण मानव कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉक्टर संजय गिरी जी ने हूल क्रांति के शहीदों को दी श्रद्धांजलि*

संपूर्ण मानव कल्याण संघ के संरक्षक एवं संस्थापक डॉ संजय गिरी ने हूल दिवस के अवसर पर संथाल हूल क्रांति के शहीद सिदो मुर्मू व कान्हू मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित की। चाकुलिया के बोरामारा,दिघी के स्थित सिदो कान्हू के प्रतिमा पर संजय गिरी जी ने माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया।
मौके पर संजय गिरी ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विशाल रूप से आंदोलन खड़ा करने तथा अंग्रेजी हुकूमत की नींव को उखाड़ने में हूल क्रांति को जाना जाता है। संथाल परगना में विशाल आंदोलन के नेतृत्वकर्ता सिदो – कान्हू, चाँद – भैरव, फूलो – झानो समेत हजारों आदिवासियों ने वीरता के साथ अंग्रेजी फ़ौज के साथ लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए हैं। संजय गिरी ने कहा कि आदिवासी नायकों ने सीना तान कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में आदिवासियों का योगदान अतुलनीय है। हक अधिकार के लिए लड़ी गई हर लड़ाई में आदिवासियों ने अनमोल योगदान दिया है।


झारखंड आज तक 
    रुपेश शर्मा 
      रिपोर्टर 

Post a Comment

Previous Post Next Post