जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ट्यूब कंपनी जाने वाली सड़क किनारे टाटा स्टील क्वार्टर तोड़ा जा रहा है आज सुबह दो लड़के दब गए उनके ऊपर छत गिर गया । उस का सुचना मिल रही है वैसे स्थानीय लोगों ने कहा कि अभी भी एक युवक दबा हुआ है। उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर बर्मामाइंस पुलिस पहुंच गई है। और एक बात यहां भी देखा गया है कि क्वार्टर तो तोड़ा जा रहा है परन्तु सुरक्षा का कही दूर दूर तक नामो निशान नहीं है। एरिया को खुला छोड़ दिया गया है। इस कारण से कोई भी व्यक्ति अंदर चला जाता है। टाटा स्टील सिर्फ कम्पनी के अंदर ही करती है सेफ्टी फास्ट और ठेकेदारों पर दबाव बनाया करती है। परन्तु कम्पनी के बाहर जो भी काम चलता है टाटा स्टील का वहां के ठेकेदार को ना कम्पनी को ही लेबर सुरक्षा से मतलब है। सिर्फ और सिर्फ कम्पनी के अंदर ही सेफ्टी फास्ट का नारा है। परन्तु कम्पनी के बाहर से कोई भी मतलब नहीं है।
झारखंड आज तक
रुपेश शर्मा
मुख्य सम्पादक