बैनर फाड़े जाने पर बोले मनोज मांझी- मुझसे इतनी जेलसी क्यों भाई! मेहनत करो आगे बढ़ो

बैनर फाड़े जाने पर बोले मनोज मांझी-  मुझसे इतनी जेलसी क्यों भाई! मेहनत करो आगे बढ़ो

Jamshedpur news : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव मनोज मांझी ने जमशेदपुर के सिदगोड़ा क्षेत्र में कतिपय लोगों द्वारा उनके बैनर फाड़े जाने पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं, ठीक नहीं कर रहे। क्योंकि मैं बीमार होने के बाद भी जनता की सेवा में सतत तत्पर रहता हूं। उन्होंने कहा कि वह समाज सेवा क्षेत्र में अपना योगदान देते हैं। बेसहारों की मदद करते हैं। इससे भला दूसरों को कष्ट क्या हो सकता है। उन्होंने शरारती तत्वों से अपील करते हुए कहा कि आप भी मेहनत करो और आगे बढ़ो। किसी की लोकप्रियता से जलने से आपको कुछ भी हासिल नहीं होगा। आप भाइयों की ऐसी हरकतों से मैं परेशान नहीं हूं। इससे मेरी लोकप्रियता और बढ़ ही रही है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि ऐसे शरारती तत्वों को आप सद्बुद्धि दें।


झारखंड आज तक की रिपोर्ट 
     मुख्य सम्पादक 
        रुपेश शर्मा 

Post a Comment

Previous Post Next Post