बर्मामाइंस की सड़क जाम राहगीरों का आवागमन बाधित , तपती गर्मी से हुआ बुरा हाल।
जमशेदपुर. तपती गर्मी में बर्मामाइंस की सड़क पर रविवार को दोपहर 12 बजे भारी जाम लग गया और लोगों का गर्मी से हुआ बुरा हाल। कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग रहा है शहर की सड़कों ने बर्मामाइन्स से साकची , नीलड़ी , गोलमुरी जाने वाली सड़कों को बेटरतीब वाहन लगाकर जाम कर दिया है।
वही समाजसेवी करनदीप सिंह ने बताया की राहगीरों को मिनटों का सफर तय करने में घंटों का समय लगा और उन्होंने बताया की ट्रैफिक पुलिस इस विषय में संज्ञान क्यों नहीं लेती जो घंटों जाम बर्मामाइंस की सड़कों पर आए दिन लगा रहता है।
जाम में कहीं एंबुलेंस फंसी हुई तो कहीं बुजुर्ग
लोगों का कहना है की हर दिन इस सड़क की यहां यही स्थिति रहती है। रात में भी तो रोजाना जाम लग जाता है।
उनके लिए एंट्री नो एंट्री कुछ भी नहीं है।
झारखंड आज तक की रिपोर्ट